खड़ी बस से बाइक टकराई, एक जख्मी
कपूरथला | कपूरथला-श्रीगोइंदवाल साहिब मार्ग पर गांव मुंडी के पास खड़ी बस में बाइक टकराने से मोटर साइकिल सवार युवक जख्मी हो गया। गांव निहालगढ़ के रहने वाले सुखविंदर सिंह ने बताया कि लवप्रीत सिंह (30) कपूरथला से गांव रहा था कि अचानक बाइक खड़ी बस से टकरा गई, जिससे वह जख्मी हो गया। लवप्रीत को सिविल अस्पताल में भर्ती करवाया गया। जहां जख्मी की हालत गंभीर होने के कारण जालंधर रेफर कर दिया गया।