पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • ढिलवां में पेड़ से लाश लटकी मिली

ढिलवां में पेड़ से लाश लटकी मिली

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
कपूरथला|ढिलवां मंडक्षेत्र में थाना ढिलवां की पुलिस ने मंगलवार को पेड़ से लटकता एक शव बरामद किया है। थाना प्रभारी ढिलवां सुखपाल सिंह ने बताया कि उन्हें ढिलवां गांव के किसानों परमिंद्र सिंह, जरनैल सिंह ने सूचना दी कि उनके खेतों के समीप मंड क्षेत्र में पेड़ से एक शव लटक रहा है। वह पुलिस पार्टी सहित मौके पर पहुंचे शव को नीचे उतार उसकी पहचान के लिए आस पास के गांँवो में सूचना दी गई परंतु मंगलवार देर सांय तक शव की पहचान नहीं हो सकी। शव को पहचान के लिए के सिविल अस्पताल की मोर्चरी में रखवा दिया गया है। मृतक मोना है उसने सफेद रंग की कमीज काले रंग की पेंट डाल रखी है।