पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • आरसीएफ के अंदर झगड़ा, मारपीट में एक आदमी जख्मी

आरसीएफ के अंदर झगड़ा, मारपीट में एक आदमी जख्मी

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
कपूरथला| मंगलवारसुबह आरसीएफ वर्कशाप में ट्रैक्टर ड्राइवर उसके सहयोगी में मामूली तकरार के बाद मारपीट हो गई जिस कारण ट्रैक्टर ड्राइवर गंभीर रुप से घायल हो गया। सिविल अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड में उपचाराधीन पलविन्दर सिंह पुत्र चनन सिंह निवासी गांव सैदोवाल ने बताया कि वह आरपीएफ वर्कशाप में बतौर ट्रैक्टर चालक कार्य करता है तथा अंदर ही छोटा मोटा सामान इधर से उधर रख जाता है। सुबह उसका सहयोगी भी उसके साथ था तो सामान को जहां वहां रखने लग गया। उसे कहा कि इस प्रकार नहीं रखना है सामान जहां वह कहेगा वहीं रखे। इससे खफा हो कर सहयोगी साथ पड़ी लोहे की छड उस पर मार कर जख्मी कर दिया। आरोपी फरार हो गया।