भुलत्थ में सालाना जागरण 20 को
कपूरथला|महामाई चिंतपूर्णीक्लब भुलत्थ की ओर से सालाना जागरण 20 सितंबर को सरकारी सीनियर सेकेंडरी स्कूल के मैदान में करवाया जाएगा। इस संबंध में क्लब अध्यक्ष धर्मवीर शर्मा की अध्यक्षता में बैठक हुई। धर्मवीर शर्मा ने बताया कि क्लब द्वारा 19 सितंबर को लंगर लगाया जाएगा और जागरण के लिए पवित्र जोत माता ज्वाला जी के दरबार पर लाई जाएगी।