- Hindi News
- सरकारी एेलिमेंट्री स्कूल में वन महोत्सव मनाया
सरकारी एेलिमेंट्री स्कूल में वन महोत्सव मनाया
सरकारीऐलिमेंट्रीस्कूल मैनेजमैंट कमेटी के नवनियुक्त चेयरमैन गुरदीप सिंह राणा के नेतृत्व में पौधे लगा कर वन महोत्सव मनाया गया।
इसमें बीपीईओ सुखदेव सिंह, बीडीपीओ संदीप मल्होत्रा, तेजिन्द्र सिंह सहाए, हरप्रीत सिंह, रजिन्द्र सिंह भट्टी, चेयरमैन साहिब सिंह भीला और मिड-डे मील के इंचार्ज हरप्रीत सिंह ने पौधा लगाकर वन महोत्सव की शुरुआत की। राणा ने कहा कि पौधे हमारे जीवन में एक अहम रोल अदा करते हैं, जो हवा की शुद्धता के साथ साथ हमारी जरूरतों को भी पूरा करते हैं। उन्होंने स्टूडेंट्स को पौधे लगाने को प्रेरित किया। बीडीपीओ ने कहा कि जल, जंगल जमीन को बचाने के लिए हमे एकजुट होकर प्रयास करना चाहिए। सरपंच बलबीर सिंह ने बच्चों को सामाजिक कामों में भाग लेने के लिए प्रेरित किया। इस मौके पर मनजीत कौर, बलजीत सिंह, बलविन्द्र कौर, कशमीर सिंह, राज कमल सिंह, बलजिन्द्र कौर, पाल कौर, सुखविन्द्र कौर, आरपीसी सिंह और महिन्दर सिंह मौजूद थे।