पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • क्विज प्रतियोगिता के विजेता सम्मानित

क्विज प्रतियोगिता के विजेता सम्मानित

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भास्कर न्यूज | निहाल सिंह वाला

आइडियलगर्ल्स कॉलेज में आईटी डिपार्टमेंट की ओर से क्विज प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसका उद्देश्य विद्यार्थियों में प्रतियोगिता की भावना को बढ़ाना था।

इसमें आईटी खेल, सामान्य ज्ञान करंट अफेयर के बारे में सवाल किए गए। इस मौके पर दर्शक विद्यार्थियों से भी सवाल किए गए सही जवाब देने वालों को सम्मानित किया गया। फाइनल राउंड में विजेता विद्यार्थियों का ऐलान किया गया। कॉलेज प्रिंसिपल आरके गुप्ता ने विजेताओं को सर्टिफिकेट वितरित किए। उन्होंने कहा कि कॉलेज की ओर से निरंतर यह कोशिश रहती है कि विद्यार्थियों को अलग-अलग गतिविधियों से जोड़कर रखें ताकि अकादमिक पढ़ाई के साथ-साथ उनकी शख्सियत में बढ़ावा किया जा सके। उन्होंने कहा कि भविष्य में कॉलेज की ओर से ऐसी अन्य गतिविधियों का ऐलान किया जाएगा।

इस प्रतियोगिता में बलदीप कौर (बीसीए दूसरा समेस्टर), मनदीप कौर (बीएससी.एफटी. दूसरा समेस्टर), अन्नू बाला (बीसीए चौथा समेस्टर) ने पहला स्थान प्राप्त किया। आशा किरनदीप कौर (बीसीए चौथा समेस्टर), मनदीप कौर (बीसीए चौथा समेस्टर), हरप्रीत कौर (बीसीए चौथा समेस्टर) ने दूसरा स्थान किरनदीप कौर (बीसीए दूसरा सेमेस्टर), जसप्रीत कौर (बीएससी.एफटी दूसरा समेस्टर) मनीप्रीत कौर (बीसीए दूसरा सेमेस्टर) ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। (भूषण)

मोगा |कैंब्रिज इंटरनेशनल स्कूल की एनसीसी की छात्रा हरप्रीत कौर को टीएससी 2015 राइफल शूटिंग में शानदार प्रदर्शन करने पर नकद इनाम देकर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर लुधियाना ग्रुप के ग्रुप कमांडर ने हरप्रीत कौर के शानदार प्रदर्शन की प्रशंसा करते हुए आगे बढ़ने के लिए हौंसला अफजाई की। इस अवसर पर समूह स्टाफ प्रिंसिपल राधा मल्होत्रा ने छात्रा हरप्रीत कौर को प्रार्थना सभा में विशेष सम्मान दिया।