पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • बच्चों ने दिखाई प्रतिभा, होनहारों का सम्मान

बच्चों ने दिखाई प्रतिभा, होनहारों का सम्मान

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
सरस्वतीकन्या महाविद्यालय में कॅालेज का वार्षिक पुरस्कार वितरण समारोह आयोजित किया गया। इसमें संस्था के अध्यक्ष जिंदर बांसल मुख्यातिथि के रूप में शामिल हुए। कार्यक्रम में संस्था के उपाध्यक्ष रमेश वर्मा, सचिव मदन लाल गोयल, मैनेजर डा. रविन्दर मित्तल, एजुकेशन कमेटी चेयरमैन पवन गोयल सीनियर सदस्य ओम प्रकाश शर्मा, राम कृष्ण गोयल, किशोर चन्द तायल धर्मपाल गुप्ता विशेष तौर पर शामिल थे। प्रिंसिपल गुरप्रीत वर्मा ने मेहमानों का स्वागत किया। बच्चों द्वारा तैयार सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किये गये। इस दौरान वार्षिक मैगजीन ‘सरस्वती पत्रिका’ का विमोचन किया गया। पंजाब प्रदेश कांग्रेस कमेटी के महासचिव पवन गोयल द्वारा प्रत्येक वर्ष की तरह अपने स्व. पिता भूतपूर्व मंत्री लाला भगवान दास गोयल तथा डा. रविन्द्र मित्तल द्वारा अपने स्व. पिता डा. किशोर चन्द मित्तल की याद में मेधावी बच्चों को चांदी के मेडल देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम को सफल बनाने में वाइस प्रिंसिपल प्रेम लता, आरती अरोड़ा, सरीना गोयल, मोनिका गोयल, सिम्मी ग्रोवर, वनीता मित्तल, रीटा तनेजा, ममता, श्वेता, खुशदीप शर्मा, मनदीप शर्मा को भी सम्मानित किया गया। मौके पर पवन गोयल, मदन लाल गोयल, रमेश वर्मा ने मैगजीन ‘सरस्वती पत्रिका’ की तारीफ की और बच्चों को जीवन में आगे बढ़ने की प्रेरणा दी। संस्था अध्यक्ष जिंदर बांसल को स्मृति चिन्ह भेंट किया गया। मौके पर अनु बांसल, नीरा गोयल, शकुंतला मित्तल, प्रिंसिपल कुसुम कालड़ा, प्रिंसिपल शालिनी सचदेवा, मंजू वर्मा, कमलेश बांसल, रमेश वर्मा गोयल मौजूद थे। (चावला )

कालेज मैगजीन ‘सरस्वती पत्रिका’ का विमोचन करते प्रबंधकीय कमेटी सदस्य प्रिंसिपल।