- Hindi News
- 18 हजार रुपए और कागजात वापस कर पेश की मिसाल
18 हजार रुपए और कागजात वापस कर पेश की मिसाल
आजके जमाने में ईमानदारी की एक मिसाल बरीवाला के गुरमीत सिंह खालसा ने दिखाई है। गत दिवस मडाहर कलां के निवासी गुरजंट सिंह मराड़ का पर्स जिसमें 18 हजार रुपये नकद जरूरी कागजात भी थे, गुम हो गया था जो बरीवाला के गुरमीत सिंह खालसा को बरीवाला-मडाहर कलां रोड पर पेट्रोल पम्प के नजदीक मिला।
जिसे देखने पर गुरमीत सिंह खालसा ने पर्स में से मोबाइल नम्बरों की मदद से गुरजंट सिंह को सूचित किया गुरमीत सिंह खालसा ने उन्हें बरीवाला में संतोष सिंह खालसा बरीवाला के अन्य गणमान्य व्यक्तियों की उपस्थिति में पर्स के 18 हजार रुपए जरूरी कागजात वापस किये। गुरजंट सिंह मराड़ ने जरूरी कागजात पैसे प्राप्त करने पर गुरमीत सिंह खालसा का धन्यवाद किया। पूरे क्षेत्र में गुरमीत सिंह खालसा द्वारा दिखाई ईमानदारी की चर्चा है।