पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • तर्कशील साहित्य वैन का दौरा आज से

तर्कशील साहित्य वैन का दौरा आज से

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
मुक्तसर। ज्ञान-विज्ञान,चेतना पुस्तक सभ्याचार द्वारा समाज में साहित्य के प्रति बढ़ावा देेने के लिए तर्कशील साहित्य वैन सप्ताह भर विद्यार्थियों से रूबरू होगी। रुपाणा, तामकोट, महाबद्धर, खुंडेहलाल, झबेलवाली, भूलेरिया आदि स्कूलों में विद्यार्थियों से संवाद रचाने के साथ -साथ गांवों की चौपाटों, सार्वजनिक स्थानों, पार्क बस स्टैंडों पर भी लोगों के समक्ष यह जाएगी। पंजाब राज का एक दौरा पूरा करने के उपरांत पंजाबियों की पुस्तकें प्रति चेटक के दिलचस्प विवरण का जिक्र करते तर्कशील सोसाइटी पंजाब (रजि) के प्रांतीय मुखी रजिंदर भदौड वैन के साथ रहते कुलवंती कर्मी जसवीर सोनी ने बताया कि यह कहना सही नहीं है कि पंजाबी में पाठकों की कमी है बल्कि यह कहना ठीक है कि पुस्तकों को लोगों तक ले जाने के प्रयास की कमी है। उन्होंने बताया कि पंजाब राज के समूचे दौरे दौरान वह जिस स्कूल में भी गये, हर जगह पर विद्यार्थियों ने पुस्तकें खरीदने में रूचि दिखाई जिन स्थानों पर अध्यापकों की प्रेरणा मिली। वहीं विद्यार्थियों का पुस्तकों से संवाद रचाने का उत्साह कुछ अलग ही था। उन्होंने इस क्षेत्र के साहित्यकारों, बुद्धिजीवियों, समाज सेवियों अध्यापकों को साहित्य वैन के सहयोग समाज में से अंध विश्वासों के खात्मे के लिए पुस्तक सभ्याचार को हर दर पर पहुंचाने के लिए साथ चलने का आह्वान दिया है। आज रूपाणा के सीनियर सेकेंडरी स्कूल (लड़के) से साहित्य वैन के दौरे का आगाज होगा जिस दौरान प्रसिद्ध लेखक तर्कशील चिंतक गुरचरण नूरपुर विद्यार्थिर्यों के रूबरू होंगे। (जसकरन)