पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • बठिंडा के हॉकी एस्ट्रोटर्फ स्टेडियम पर धब्बा लगा गई वर्ल्ड कबड्डी लीग

बठिंडा के हॉकी एस्ट्रोटर्फ स्टेडियम पर धब्बा लगा गई वर्ल्ड कबड्डी लीग

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
आखिरकारवहीं हुआ, जिसकी आशंका थी, कबड्डी के दांव-पेंच ने करोड़ों के एस्ट्रोटर्फ को छलनी कर दिया। एस्ट्रोटर्फ मैदान में वर्ल्ड कबड्डी लीग करवाने की आयोजकों की सनक एस्ट्रोटर्फ को खासा नुकसान पहुंचा गई। तीन जगहों से एस्ट्रोटर्फ फट गया। कबड्डी लीग के आयोजकों ने हॉकी एस्ट्रोटर्फ स्टेडियम पर धब्बा लगा गए। एस्ट्रोटर्फ फट गया, चारो तरफ गंदगी का आलम, चारदीवारी टूट गई, पशु विचरने लगे। वीवीआईपी ब्लाक के इर्द-गिर्द प्लास्टिक के गिलास, कोल्ड ड्रिंक्स की बोतलें एवं खाने-पीने की सामग्री के रैपरों के ढेर जमा हो गए। चारों तरफ फैली गंदगी से घिरे स्टेडियम की हालत पर खेद जताते हुए हॉकी खिलाड़ियों ने ही खुद ही श्रमदान कर स्टेडियम को कुछ हद तक साफ किया। पर अफसोस कि खेल विभाग इस पर गंभीरता दिखाकर सीधे तौर पर आयोजकों के बचाव में उन्हीं के पाले में खड़ी हो गई।

सोनी सिक्स कंपनी ने नए प्रयोग के तौर पर करोड़ों के हॉकी एस्ट्रोटर्फ पर वर्ल्ड कबड्डी लीग का आयोजन कराया। 13 से 15 सितंबर तक तीन दिवसीय मुकाबले सरकारी राजिंदरा कॅालेज के आलीशान एस्ट्रोटर्फ हॉकी स्टेडियम में कराए गए। भले ही सिंथेटिक घास वाले एस्ट्रोटर्फ मैदान में मैट बिछाकर कबड्डी मुकाबले हुए। लेकिन एस्ट्रोटर्फ के बाकी हिस्सों पर चीयर्स लीडर्स का मंच साउंड सिस्टम रखा गया। भारी-भरकम साउंड सिस्टम के अचानक गिर जाने से एस्ट्रोटर्फ का डेढ़ फुट का टुकड़ा उखड़ गया। दो जगहों पर एक-एक इंच का एस्ट्रोटर्फ फट गया।

उपमुख्यमंत्री सुखबीर सिंह बादल का ड्रीम प्रोजेक्ट अंतर्राष्ट्रीय स्तर के मैदान में विदेश से आए कारीगरों ने 2013 में एस्ट्रोटर्फ लगाया था। जिस पर तकरीबन 3 करोड़ रुपये की लागत आई थी। इलाका निवासियों ने अपने आप में रोमांचक मैदान को अभी नजदीक से जाना भी नहीं था, कि कबड्डी मुकाबलों ने एस्ट्रोटर्फ को ही रौंद दिया। हॉकी खिलाड़ियों एवं खेल प्रेमियों के जेहन में यही सवाल उठ रहा है कि, कबड्डी मुकाबलों के लिए एस्ट्रोटर्फ मैदान का चयन आखिर किस आधार पर किया गया और इसका खामियाजा कौन भरेगा।

खेल विभाग ने महज 37000 प्रतिदिन के हिसाब से तीन दिन के किराए के लालच में करोड़ों का एस्ट्रोटर्फ वर्ल्ड कबड्डी लीग के आयोजकों के हवाले कर दिया।

हालांकि नियमानुसार किसी भी प्रकार के नुकसान का करार भी हुआ था, लेकिन खेल विभाग ने गंभीरता दिखाने के नाम पर महज क