पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • कैंप में 350 छात्रों का किया चेकअप

कैंप में 350 छात्रों का किया चेकअप

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
लहरागागा (संगरूर)|डा. देवराज डीएवी सीनियर सेकेंडरी पब्लिक स्कूल खाई में स्कूल हेल्थ क्लीनिक संगरूर की हेल्थ टीम द्वारा मरहूम डा. दर्शन कुमार खोखर की याद में नि:शुल्क मेडिकल चेकअप कैंप लगाया गया।

इसमें डा. पुनीत वीर सिंह सेखों, डा. संजीव शर्मा, डा. प्रभप्रीत कौर, उर्मिला बातिश फार्मासिस्ट, निर्मला देवी फार्मासिस्ट, रश्मि बाला ने लगभग 350 छात्रों के हार्ट, दांतों, आंखों का और जनरल चेकअप किया।

प्रिंसिपल एके तिवारी ने छात्रों को फास्ट फूड खाने के लिए प्रेरित किया। स्कूल की प्रधान उर्मिला रानी, सचिव अभिषेक कुमार, प्रिंसिपल तिवारी ने हेल्थ टीम का धन्यवाद किया। (सूरज भान)