पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • बच्चों को बाल मजदूरी की नहीं शिक्षा की है जरूरत : मनचन्दा

बच्चों को बाल मजदूरी की नहीं शिक्षा की है जरूरत : मनचन्दा

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
गांवहरीके कलां में बाबा लंगर सिंह लीगल लिटरेसी क्लब और ईको क्लब सरकारी सीनियर सेकेंडरी स्कूल द्वारा वीरवार को सेमिनार करवाया गया। सेमिनार में एडवोकेट प्रितपाल शर्मा विशेष तौर पर पहुंचे।

इस समय मैडम पूनम मनचन्दा ने कहा कि बच्चे हमारे देश का भविष्य हैं और उन्हें बाल मजदूरी करवाने की बजाय उन्हें पढ़ाई लिखाई करवा सितारे बना कर देश का नाम रोशन करना चाहिए।

स. हरफूल सिंह ने किशोर सेमिनार में शिक्षा के बारे में विस्तार पूर्वक जानकारी दी। उन्होंने कहा कि छात्रों को पढ़ाई के साथ साथ अन्य समाज भलाई कार्यों और गतिविधियों में भाग लेने के लिए प्रेरित करना चाहिए, क्योंकि यह हमारे देश का भविष्य हैं और यह बढ़ेगे तो देश बढ़ेगा। प्रितपाल शर्मा ने कहा कि किसी भी मंजिल पर पहुंचने के लिए रास्ते का ज्ञान होना अति आवश्यक है और रास्ते का ज्ञान नहीं होने पर किसी भी मंजिल पर पहुंचना असंभव है।

उन्होंने कहा कि मनुष्य को अपने हक के लिए जागरूक होना अति आवश्यक है मुश्किल की घड़ी में हौंसले से काम लेते हुए धैर्य मजबूत इरादे से आगे बढ़ना चाहिए। इसके अलावा उन्होंने कानूनों के बारे में भी जानकारी दी।

क्लब द्वारा एडवोकेट प्रितपाल शर्मा को विशेष तौर पर सम्मानित किया गया। स्टेज सचिव की भूमिका प्रो: नछत्तर सिंह नूर ने बखूबी निभाई। (सहदेव/सरबमीत)

सरकारी सीनियर सेकेंडरी स्कूल हरीके कलां में एडवोकेट प्रितपाल शर्मा को सम्मानित करते हुए क्लब के पदाधिकारी अन्य।