मुकाबले में सोनिया रानी प्रथम
मूनक (संगरूर)|नेहरू युवाकेंद्र संगरूर द्वारा सरकारी सीनियर सेकेंडरी स्कूल बंगा में सुंदर लिखाई मुकाबले करवाए गए। जिसमें सोनिया रानी ने पहला, गुरप्रीत कौर ने दूसरा मनप्रीत कौर ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। इस मौके हिंदी अध्यापक मंगत राए ने हिंदी भाषा के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि हिंदी कई भाषाओं की जननी है। प्रिंसीपल वरिंदरपाल सिंह ने विजेता छात्राओं को सम्मानित किया। इस मौके पर शहीद चंद्र शेखर अजाद क्लब के प्रधान शलिंदर सिंह, राम मेहर बंगा, हरमीक सिंह, ब्लाक इंचार्ज विक्की बंगा मौजूद थे। (वरिंदर)