पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • मिड डे मील की वर्कशाप में हेल्पर्स ने लिया भाग

मिड-डे-मील की वर्कशाप में हेल्पर्स ने लिया भाग

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
पंजाबस्टेट मिड-डे मील सोसाइटी के दिशा निर्देशों पर जिला शिक्षा अधिकारी दविंदर कुमार रजोरिया के नेतृत्व में जिले के स्कूलों में कार्यरत मिड-डे मील कुक कम हेल्प को ब्लाक स्तर पर सरकार की ओर से दिए जाते दोपहर के भोजन की गुणवत्ता में ओर सुधार लाने के लिए प्रशिक्षण दिया जा रहा है।

इस कड़ी अधीन ही सरकारी सीनियर सेकेंडरी स्कूल दोदा में एक दिवसीय वर्कशाप का आयोजन किया गया। जिस दौरान ब्लाक दोदा अधीन पड़ते प्राइमरी तथा अपर प्राइमरी से 45 मिड-डे-मील कुक कम हेल्पर्स ने भाग लिया। इस प्रशिक्षण दौरान मैडम रामतीर्थ कौर, मैडम कुलजीत कौर लाल सिंह ने विस्तृत प्रशिक्षण देते हुए दाल-सब्जी, चावल रोटी बना कर दिखाई तथा खाना बनाने के गुर बताए।