पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • एसडीएम पर हरे पेड़ कटवाने का आरोप

एसडीएम पर हरे पेड़ कटवाने का आरोप

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
निहाल सिंह वाला| एसडीएमनिहाल सिंह वाला पर सूखे वृक्षों को कटवाने के साथ हरे भरे वृक्षों को भी कटवाने का आरोप लगाया गया है। तहसील दफ्तर में भारती किसान यूनियन एकता उग्राहां के जिला प्रधान अमरजीत सिंह सैदोके, सौदागर सिंह खाई, पूर्व जिला प्रधान तरलोक सिंह, परविंदर सिंह बूटा सिंह ने कहा कि एक ओर तो सरकार प्रदूषण रोकने के लिए वृक्ष लगाने को कह रही है वहीं दूसरी ओर प्रशासन खुद ही वृक्षों को कटवाकर वातावरण को प्रदूषित कर रही है। एसडीएम के नैब कोर्ट ने इस बारे में जवाब दिया कि हम सफाई करवा रहे हैं आपको क्या दुख है। वहीं जब एसडीएम ज्योति बाला से बात की गई को उन्होंने बताया कि जिस जगह पर वृक्ष लगे है वह सूखे है इन वृक्षों के नीचे से सांप निकलते है। अब उस जगह पर सड़क का निर्माण होना है। हम लोगों को वृक्ष लगाने के लिए जागरूक करते हैं हम वृक्ष क्यो काटेंगे। (भूषण)