- Hindi News
- स्टूडेंट्स को दिखाई उच्च आचरण युक्त जीवन जीने की राह
स्टूडेंट्स को दिखाई उच्च आचरण युक्त जीवन जीने की राह
युवावर्ग विशेषकर कॉलेज जाती छात्राओं को व्यक्तित्व विकास के मार्ग दिखाने और नैतिकता का पाठ पढ़ाने के प्रति जागरुकता करने के लिए गुरुकुल इंस्टीट्यूट में एक विशेष विचार चर्चा का आयोजन किया गया।
यह कार्यक्रम कॉलेज के प्रबंध निर्देशक कुलदीप सिंह धालीवाल के नेतृत्व में करवाया गया। विशेष तौर पर आमंत्रित गुरु गोबिंद सिंह स्टडी सर्कल के अतिरिक्त मुख्य संगठन अधिकारी और नामवर वक्ता डॉ.. अविनिंदर पाल सिंह ने छात्राओं को नैतिक कद्रों कीमतों के जीवन पर प्रभाव की दी। उन्होंने कहा कि उम्र के इस कठिन बदलाव भरे मोड़ पर अक्सर युवा जज्बात की अविरल धारा में बहकर होश और ऐश के बीच का अंतर भूल जाता है इसका मुख्य कारण सामाजिक रिश्तों को बदलता परिदृश्य, टूटते परिवार ऐसी सामाजिक बुराइयों से बचने के ढंगों के प्रति युवा वर्ग का अंजान होना है। अपने अभिभावकों शिक्षकों की आज्ञा का पालन करने वाले छात्रों की ऐसे हालातों का शिकार होने की संभावना काफी कम रहती है। उन्होंने समाज कल्याण के लिए गुरु नानक जैसे समाज सुधारकों की शिक्षाओं को जीवन में अपनाकर नैतिक कद्रों कीमतों को जीवन में अपनाने की अपील की। कार्यक्रम के दौरान डॉ.. अविनिंदर पाल सिंह के बाद अन्य वक्ताओं कालेज छात्राओं ने भी जीवन में नैतिकता के स्थान पर विचार चर्चा करते हुए अपने मनोभाव प्रकट किए।
इंस्टीट्यूट के प्रिंसिपल मैडम देव इच्छा मोंगा ने इस विचार चर्चा के दौरान विचार रखने वाले प्रवक्ताओं का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि ऐसे कार्यक्रम जरूर छात्राओं की मनोवृत्ति में बदलाव लाएंगे।
कार्यक्रम के दौरान मंच संचालन का कार्य शिक्षिका छिंदर कौर ने किया। इस कार्यक्रम के आयोजन में कालेज के स्टाफ छात्राओं के साथ साथ गुरु गोबिंद सिंह स्टडी सर्कल के कार्यकर्ताओं का भी विशेष सहयोग रहा। (परविंदर)
सोमवार को कोटकपूरा के गुरुकुल इंस्टीट्यूट में आयोजित विचार गोष्ठी के दौरान उपस्थित काॅलेज छात्राएं।
सोमवार को विचार गोष्ठी के दौरान गुरुकुल इंस्टीट्यूट के वक्ताओं समेत विशेष तौर पर आमंत्रित विशेषज्ञों ने रखे अपने विचार।