पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • फसल पर पीली कुंगी के लक्ष्ण दिखने पर विभाग से संपर्क करें किसान :गुंमटी

फसल पर पीली कुंगी के लक्ष्ण दिखने पर विभाग से संपर्क करें किसान :गुंमटी

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
मुक्तसर|खेतीबाड़ी विभागब्लाक मुक्तसर द्वारा डा. बेअंत सिंह मुख्य खेतीबाड़ी अधिकारी के दिशा-निर्देशों के अनुसार सीड विलेज योजना अधीन गांव बलमगढ़ में डा. पाखर सिंह एओ की अध्यक्षता में किसान सिखलाई शिविर लगाया गया। जिसमें किसानों ने बड़ी संख्या में शिरकत की। शिविर में डा. जसवीर सिंह गुंमटी मुख्य वक्ता खेतीबाडी विभाग ने किसानों को हाडी की फसल पर कीड़ों की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि किसी भी किसान के खेत में पीली कुंगी के लक्ष्ण दिखाई दें या पीली रंग का पाउडर हाथों या कपड़ों से लगता हो तो वह खेतीबाड़ी विभाग से संपर्क करें पोपीकनाजोल 200 मिलीलीटर प्रति एकड़ के हिसाब छिड़काव करें। शिविर की अध्यक्षता ब्लाक अधिकारी डा. पाखर सिंह ने आने वाली नरमे की फसल की कामयाबी के लिए किसानों को सुझाव दिए। अंत में खेती माहिरों द्वारा सवालों के जवाब दिए। बेअंत सिंह (यूनियन लक्खोवाल) ब्लाक अध्यक्ष ने शिविर में आए खेती माहिरों का धन्यावाद किया। शिविर को सफल बनाने में बलविंदर सिंह, सवरनजीत सिंह, गगनदीप सिंह हरभजन सिंह का विशेष योगदान रहा। (अमित)

खबरें और भी हैं...