निर्मल सिंह ने सजाई सबसे सुंदर दस्तार
वीरपाल काैर बनी मिस फेयरवेल
गुरुनानक कालेजिएट सीसे स्कूल फॉर गर्ल्स की 11वीं की छात्राओं ने 12वीं कक्षा की छात्राओं को विदाई पार्टी दी गई, जिसमें कालेज के कार्यकारी प्रिंसिपल नवजोत कौर बराड़ ने विशेष तौर पर शिरकत की। 11वीं की छात्रा अमनदीप कौर सुखमणदीप कौर ने कार्यक्रम का आगाज करते हुए सभी लाेागों का स्वागत किया।
इसके उपरांत छात्राओं ने कोरियोग्राफी, कॉमेडी से सबका मन मोह लिया। इस दौरान फेयरवेल मुकाबला भी करवाया जिसमें मिस फेयरवेल वीरपाल कौर, मिस कॉन्फीडेंस अमनदीप कौर मिस एलीगेंट वीरपाल कौर चुनी गई। डा. मनदीप कौर, डा. हरप्रीत कौर मैडम नवनीत सैनी ने जज की भूमिका अदा की। छात्रा वीरपाल कौर, गुरकीरत कौर, सुखवीर कौर नवनीत कौर ने गीत पेश किए। मैडम हरजीत कौर ने भी अपनी सुरीली आवाज से सब का मन मोह लिया। प्रिंसिपल डा. जसजीत कौर ने सब का धन्यवाद किया और छात्राओं के उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
प्रिंसिपल नवजोत कौर ने विदाई ले रही छात्राओं को शिक्षा के क्षेत्र में अध्यापिक और विद्यार्थी के असली रिश्तों की महत्ता बारे बताया। उन्होंने पार्टी के इंचार्ज मैडम शहनाज कौर, मैडम हरजीत कौर प्रो. सुमित सलूजा का विशेष तौर पर धन्यवाद किया। अंत में विजयी छात्राओं पार्टी के आयोजक छात्राओं को सम्मानित किया गया। (अमित)
दस्तार सिखलाई शिविर में भाग लेते स्टूडेंट्स के साथ प्रबंधक।
मुकाबलों में विजयी छात्राएं स्कूल स्टाफ के साथ।