पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • 60 बोतल शराब बरामद

60 बोतल शराब बरामद

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
संगरूर|पुलिस नेविभिन्न मामलों में 60 बोतल शराब ठेका देसी बरामद की है। हवलदार राम सिंह अपने साथियों सहित निजी कार में गश्त कर रहे थे। जब वह महिलां से गांव गोबिंदपुरा नागरी को जाती सड़क पर पहुंचे तो पुलिस पार्टी ने देखा कि दो व्यक्ति एक मोटर साइकिल पर गोबिंदपुरा नागरी की तरफ से रहे हैं। उन्होंने मोटरसाइकिल पर एक प्लास्टिक का थैला रखा हुआ था। पुलिस पार्टी को देखकर यह लोग प्लास्टिक का थैला फेंककर भागने लगे। पुलिस पार्टी ने कार से व्यक्तियों का पीछा कर काबू किया परंतु एक व्यक्ति भागने में कामयाब हो गया। थैले से 36 बोतल शराब ठेका देसी बरामद की गई। पकड़े गए आरोपी की पहचान सुरजीत सिंह निवासी मौड़ां के रूप में हुई है। जबकि इसी गांव का उसका दूसरा साथी हरभजन सिंह भागने में सफल हो गया। दूसरे मामले में खनौरी के हवलदार ओम प्रकाश ने पुलिस पार्टी सहित गांव गुलाड़ी के धर्मवीर सिंह को 24 बोतल ठेका शराब देसी सहित गिरफ्तार किया है।