ध्वनि प्रदूषण करने पर होगी कार्रवाई
मूनक (संगरूर)|ध्वनि प्रदूषणपर काबू पाने को लेकर पंजाब प्रदूषण कंट्रोल बोर्ड के अधिकारियों ने एसडीएम काला राम कांसल की मौजूदगी में मैरिज पैलेस मालिकों और धार्मिक संस्थानों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक की। इस मौके पर पंजाब प्रदूषण कंट्रोल बोर्ड से आए सहायक वातावरण इंजीनियर कमल सिंगला ने मैरिज पैलेस मालिकों और धार्मिक संस्थानों के प्रतिनिधियों को बताया कि रात 10 बजे से लेकर सुबह 6 बजे तक लाउड स्पीकर चलाने पर पूर्ण रूप से पाबंदी लगाई गई है। यदि कोई इस पाबंदी के आदेश की उल्लंघना करता है तो उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। एसडीएम काला राम कांसल ने कहा कि यदि गांवों या शहर में ध्वनि प्रदूषण का कोई मामला सामने आए तो प्रशासन को सूचित किया जाए। इस मौके पर भल्ला सिंह कडैल, रामदर्शन खनौरी, राम गोपाल, गुरमेल सिंह सैणी, अमरीक सिंह मंडवी , बलविंदर सिंह कडैल, फूल सिंह बंगा, कामराज शर्मा, देसराज मलाणा मौजूद थे। (वरिंदर)