पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • 10 हजार रिश्वत लेते पटवारी काबू

10 हजार रिश्वत लेते पटवारी काबू

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भास्कर न्यूज |खनौरी (संगरूर)

विजिलेंसब्यूरो की टीम ने बुधवार को खनौरी में एक पटवारी को जमीन का इंतकाल दर्ज करने के बदले 10 हजार रुपए रिश्वत लेते रंगे हाथों काबू किया है। मौके से पटवारी द्वारा निजी तौर पर रखे गए सहायक को भी विजिलेंस ने गिरफ्तार कर लिया है।

विजिलेंस ब्यूरो संगरूर के डीएसपी प्रीतीपाल सिंह ने बताया कि कुलवंत सिंह निवासी खनौरी ने 14 जुलाई को जमीन की रजिस्ट्री करवाई थी, जिसका इंतकाल होनी बाकी था। हलका करौदा के पटवारी भूरा सिंह ने जमीन का इंतकाल दर्ज करने के बदले कुलवंत सिंह से 10 हजार रुपए की रिश्वत मांगी थी, जिसकी शिकायत कुलवंत सिंह ने विजिलेंस ब्यूरो के पास की। बुधवार को पटवार खाना खनौरी में जैसे ही पटवारी भूरा सिंह ने 10 हजार रुपए बतौर रिश्वत कुलवंत सिंह से लेकर अपने सहायक कुलदीप सिंह निवासी संगतपुरा को दिया वैसे ही विजिलेंस टीम ने पटवारी को रंगे हाथों काबू कर लिया। उन्होंने बताया कि पटवारी उसके सहायक के खिलाफ भ्रष्टाचार विरोधी एक्ट के थाना पटियाला में मामला दर्ज कर लिया गया है। इस मौके पर सरकारी गवाह के तौर पर अजय कुमार एसडीओ हरविंदर सिंह क्लर्क लोक निर्माण विभाग मौजूद थे।

खनौरी में विजिलेंस ब्यूरो की टीम की गिरफ्त में पटवारी उसका सहायक।