पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • दलित महिला को जमींदारों ने पीटा, पुलिस ने टरकाया

दलित महिला को जमींदारों ने पीटा, पुलिस ने टरकाया

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
तीनजमींदारों ने दलित महिला से मारपीट कर उसे अपशब्द बोल जलील किया है। रविवार की घटना में घायल महिला को सिविल अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। आरोप है कि गांव बोपुर में दलितों के बहिष्कार करने के बाद की घटना से जमींदार अब भी दलितों से रंजिश रखते हैं। हैरत इस बात की है पीड़िता इंसाफ की गुहार लेकर पुलिस के पास गई लेकिन उन्होंने शिकायत सुनने से मना कर दिया है।

वहीं जमीन प्राप्ति संघर्ष कमेटी ने चेतावनी दी कि यदि पीड़ित परिवार को इंसाफ दिया गया तो कमेटी इसका विरोध करेगी। गांव बोपुर निवासी पीडि़त दलित महिला सुनील देवी ने बताया कि शनिवार दोपहर करीब डेढ़ बजे वह गांव के एक खेत से चारा लेने गई थी। महिला को देखकर पड़ोस के खेत में एक जमींदार ने आवाज देकर बुलाया और उसे अपशब्द बोलने लगा। जब उसने इसका विरोध किया तो जमींदार ने उसे जमीन पर गिरा दिया। इस दौरान उसके दो और साथी ने आकर महिला को पीटना शुरू कर दिया।

केस दर्ज किया

खनौरीपुलिस थाने के एसएचओ बलजिंदर सिंह ने बताया है कि उन्होंने पीड़ित के बयान लेने के लिए मूनक पुलिस टीम भेजी थी परंतु महिला अनफिट थी। अब शिकायत पर बिंदर दुला और चरण सिंह के विरूद्ध मामला दर्ज कर लिया है।

पुलिस ने पीड़िता की नहीं की सुनवाई

पीड़िताके पति अवतारी के अनुसार वह शिकायत लेकर खनौरी पुलिस थाने में गए तो वहां उन्होंने सुनवाई करने से मना कर दिया। आरोप है कि करीब दो वर्ष पहले गांव के जमींदारों ने दलितों का बहिष्कार किया था। इसके बाद से कुछ जमींदार अभी भी रंजिश रखते हैंं।

अस्पताल में उपचाराधीन पीड़ित महिला।

खबरें और भी हैं...