समाज की इंकलाबी तबदीली की लड़ाई को तेज करने का प्रण लिया
संगरूर| छात्रनेता जरनैल सिंह जैली की 5वीं बरसी खनौरी मंडी में मनाई गई। पंजाब स्टूडेंट्स यूनियन, नौजवान भारत सभा, इंडियन फेडरेशन ऑफ ट्रेड यूनियन, हिरावल दस्ता ग्रुप, स्त्री जाग्रति मंच, एसएसए/रमसा अध्यापक यूनियन, डेमोक्रेटिक टीचर्स फ्रंट द्वारा कांफ्रेंस आयोजित की गई। प्रधानगी मंडल में जरनैल सिंह के पिता गुलाब सिंह, एडवोकेट राजीव लोहटबद्दी, रंगी खां, हरदीप सिंह टोडरपुर, कुलबीर सिंह टोडरपुर शामिल थे। किरती लोगों, छात्रों नौजवानों ने शामिल होकर समाज की इंकलाबी तबदीली की लड़ाई को तेज करने का प्रण लिया। दो मिनट का मौन धारण करके शहीद जरनैल सिंह जैली को श्रद्धांजलि भेंट की गई। प्रवक्ताओं ने कहा कि सत्ताधारी कारपोरेट घरानों को तो हजारों-करोड़ों की छूट दे रहे हैं। जबकि जनता को मिलती मामूली सब्सिडियां भी खत्म कर देना चाहते हैं।