पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • ठगी मारने के आरोप में दंपती पर केस

ठगी मारने के आरोप में दंपती पर केस

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
संगरूर| लाखोंरुपए की ठगी मारने के आरोप में पुलिस ने एक दंपती को नामजद किया है। थाना खनौरी में विजय कुमार निवासी खनौरी की शिकायत के आधार पर दर्ज मामले के अनुसार वह किताबों की दुकान करता है। आरोपी सुदेश रानी महिंदर सिंह उसके दूर के मामा-मामी लगते हैं। आरोपियों ने एक प्लाट 10 मरले करीब 20 लाख रुपए में शिव कॉलोनी में खरीदा था, जिसके मालिक को 10 लाख रुपए नकद दे दिया था, जबकि मेरी जिम्मेदारी डलवाकर बाकी 10 लाख रुपए 30-6-15 को देने का इकरारनामा कर लिया रजिस्ट्री समय से पहले करवा ली, लेकिन आरोपियों ने पैसे नहीं दिए। जिस कारण मैंने पार्टी को पैसे दिए। बाद में आरोपियों ने मुझे 2 चेक दे दिए लेकिन चेक बाउंस हो गए। ऐसे में आरोपियों ने मुझे विश्वास में लेकर ठगी मारी है। पुलिस ने सुदेश रानी प|ी महिंदर सिंह महिंदर सिंह निवासी खनौरी के खिलाफ केस दर्ज करके कार्रवाई शुरू कर दी है।

खबरें और भी हैं...