पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • ताजपुर रोड सीईटीपी का डायरेक्टर ऑफ इंडस्ट्री ने किया मुआयना

ताजपुर रोड सीईटीपी का डायरेक्टर ऑफ इंडस्ट्री ने किया मुआयना

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
लुिधयाना |पंजाब डायर्सएसोसिएशन (पीडीए) की तरफ से ताजपुर रोड पर बनवाई जा रही कामन एफुलेंट ट्रीटमेंट प्लांट (सीईटीपी) का रविवार को डायरेक्टर इंडस्ट्री रमिंदर सिंह ने मुआयना किया। इनके साथ इंडस्ट्री डिपार्टमेंट के ओएसडी एसपीएस लौंगिया और डीआईसी के जीएम महेश खन्ना भी थे। पीडीए के जनरल सेक्रेटरी बाबी जिंदल ने डायरेक्टर इंडस्ट्री रमिंदर सिंह को निर्माणाधीन प्लांट के बारे में विस्तार से बताया। उन्होंने कहा कि पीडीए के मैंबर अगले तीन महीने में अपना 25 फीसदी शेयर जमा करेंगे, राज्य सरकार भी अपने हिस्से की 25 फीसदी जमा करवाए। तभी केंद्र सरकार का 50 फीसदी शेयर मिल सकेगा। रमिंदर सिंह ने आश्वासन दिया है कि इस संबंध में राज्य सरकार से बात करेंगे, जिससे सीईटीपी जल्दी चालू हो सके।