पैर िफसलने से छत पर पतंग उड़ा रहा युवक नीचे गिरा, मौत
खन्ना|नरोत्तम नगरके एलआईजी क्वार्टरों में रहने वाले युवक की बसंत पंचमी के दिन घर की छत पर पतंग उड़ाते वक्त नीचे गिरने से मौत हो गई। बसंत के दिन हुआ यह हादसा परिवार पर दुखों के पहाड़ की तरह टूटा है।
जानकारी के अनुसार मृतक सुनील कुमार पड़ोसियों की छत पर शुक्रवार को पतंग उड़ा रहा था। अचानक पैर फिसलने से वह नीचे गिरा। सुनील को गंभीर हालत में खन्ना सिविल अस्पताल लाया गया, जहाँ उसने दम तोड़ दिया। सुनील की उम्र करीब 20 साल थी। सिटी पुलिस ने कानूनी कार्रवाई के बाद लाश को परिजनों के हवाले कर दिया।