पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • तलवंडी के ‘नजदीकी’ मिट्ठू के ढाबे से 44 पेटियां शराब बरामद, जत्थेदार बोले मेरा खास नहीं

तलवंडी के ‘नजदीकी’ मिट्ठू के ढाबे से 44 पेटियां शराब बरामद, जत्थेदार बोले मेरा खास नहीं

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
दोराहापुलिस ने शुक्रवार को सम्राट वैष्णो ढाबे से 400 डॉलर रम की 44 पेटियां बरामद की। जिस ढाबे से शराब की यह भारी खेप बरामद हुई, उसका मालिक गुरदीप सिंह मिट्ठू खन्ना से शिरोमणि अकाली दल के हलका इंचार्ज जत्थेदार रणजीत सिंह तलवंडी का “नजदीकी’ माना जाता है। हालांकि जत्थेदार तलवंडी ने पल्ला झाड़ते दावा किया कि मिट्ठू से उनका कोई लेना-देना नहीं है। यह बात दीगर है कि जत्थेदार तलवंडी की अगुवाई में ही बीते दिनों अकाली दल की रैली के लिए इसी ढाबे से कारों का काफिला रवाना होते समय मिट्ठू उनके बिल्कुल “नजदीक’ खड़ा था। उधर, पुलिस कार्रवाई के मुताबिक संयोग ऐसा बना कि जटाणा गांव का रहने वाले ढाबा मालिक गुरदीप सिंह उर्फ मिट्ठू के गोरखधंधे का पर्दाफाश हो गया। दरअसल पुलिस ने दोराहा इलाके में गांव अड़ैचां के पास नाका लगा रखा था। इसी दौरान स्कार्पियो गाड़ी रोकी तो इसमें सवार गुरदीप सिंह मिट्ठू, शम्सपुर का हरदीप सिंह और एक अज्ञात नौजवान फरार हो गए। पुलिस ने ड्राइवर संदीप सिंह निवासी जटाणा को गिरफ्तार कर गाड़ी से तीन पेटियां शराब बरामद की थीं। उसकी निशानदेही पर ही मिट्ठू के ढाबे पर रेड कर शराब का बाकी जखीरा बरामद किया गया। थाना दोराहा के एसएचओ हरजिंदर सिंह बेनीपाल ने बताया कि चारों आरोपियों के खिलाफ पर्चा दर्ज कर लिया है। आरोपी कहां से सस्ती शराब लाकर ढाबे और आसपास इलाके में महंगे दामों पर बेचते थे। पुलिस इसकी जांच कर रही है। ड्राइवर ने कुछ नहीं बताया, ढाबा मालिक मिट्ठू यह राज पूछताछ में बताएगा।

इलाके में पुलिस कार्रवाई को लेकर चर्चा है कि नाकाबंदी के दौरान थानेदार दविंदर सिंह ने पुलिस टीम के साथ बिना किसी दबाव में आए कार्रवाई की। तभी ड्राइवर को पकड़ा गया और उसकी निशानदेही पर ही ढाबे के पीछे छिपाई शराब बरामद हो सकी। यह भी चर्चा है कि जिस ढाबे से शराब का जखीरा बरामद किया गया, उसका मालिक जत्थेदार तलवंडी का खास है।

दोराहा में पकड़ी गई शराब की पेटियां पर कार्रवाई करती पुलिस।

^मिट्ठू नाम के किसी व्यक्ति को नहीं जानता हूं। वह मेरी टीम में कोई ओहदेदार भी नहीं है। अगर ऐसा व्यक्ति मेंबर भी हुआ तो तो उसे पार्टी से बर्खास्त कर दिया जाएगा। -संतासिंह उम्मेदपुरी, शिअद जिला प्रधान, देहात

दोराहा में पूर्व एमएलए जत्थेदार रणजीत सिंह तलवंडी के नजदीकी गुरदीप सिंह मिठू के ढाबे से शराब की 400 पेटियां बरामद होने पर खन्ना से कांग्रेसी एमएलए गुरकीरत सिंह कोटली ने कहा कि अकालियों के अपराधियों से रिश्ते जगजाहिर होने चाहिए। क्योंकि पंजाब में नशा तस्करी समेत और गैर कानूनी काम अकाली नेताओं के इशारे पर ही हो रहे हैं। इस मामले में पुलिस अफसरों को एसआईटी बनाकर गहराई तक जांच करवानी चाहिए और पूरे नेटवर्क का पर्दाफाश करना चाहिए।

खबरें और भी हैं...