चेकिंग टीम पर हमले का आरोपी टीचर काबू
खन्ना| सदरथाना पुलिस ने पिछले माह गांव दहेड़ू के सरकारी स्कूल में चेकिंग करने आई शिक्षा विभाग की टीम के इंचार्ज पर हमला करने के आरोपी टीचर अवतार सिंह को शुक्रवार को गिरफ्तार कर लिया है। एसएचओ सदर भूपिंदर सिंह ने बताया कि अवतार सिंह को भादसों के एक अस्पताल से काबू किया गया है। उसे अदालत में पेश कर एक दिन के पुलिस रिमांड पर भेज गया है।