आप का दान के शहरी इंचार्ज बने राजिंदर
खन्ना|शुरुआत समयसे ही आम आदमी पार्टी के साथ जुड़े राजिंदर सिंह वालिया को आप ने आप का दान सेल का खन्ना शहरी इंचार्ज नियुक्त किया है। फतेहगढ़ लोकसभा के इंचार्ज आलोक वर्मा ने वालिया की नियुक्ति की है। अब वालिया पार्टी के लिए फंड जुटाने के लिए अधिकृत होंगे। वर्मा ने कहा कि पार्टी ने विधानसभा चुनाव के मद्देनजर पार्टी के लिए फंड जुटाने की मुहीम शुरू की है। इसके लिए एक मोबाइल ऐप भी बनाई गई है। इस ऐप के जरिए दान देने वाले को तुरंत मैसेज से कन्फर्मेशन दी जाएगी। वालिया की नियुक्ति पर कहना विधानसभा के आब्जर्वर अमित तंवर, सेक्टर इंचार्ज गुलशन छाबड़ा, मीडिया इंचार्ज तजिंदर आर्टिस्ट, व्यापार सेल के सेक्टर इंचार्ज तरुणप्रीत सौंद, व्यापर सेल के खन्ना इंचार्ज धरमिंदर सिंह रूपराय, एससी सेल के इंचार्ज राम सिंह हौल, किसान विंग के निर्मल सिंह रोहनों, सुखविंदर सिंह चीमा, यूथ विंग के धर्मजीत सिंह माजरी, सर्कल इंचार्ज ओमकार सिंह सत्तू, गुरप्रीत सिंह काला, राम दास सिंह ने स्वागत किया है।