पुलिस ने अप्रिय घटना से बचने के लिए चलाया चेकिंग अभियान
खन्ना| खन्नासिटी पुलिस ने बसंत पंचमी के त्यौहार के दौरान किसी अप्रिय घटना से बचने और शरारती असामाजिक तत्वों पर लगाम कसने को शुक्रवार को सिटी पुलिस ने खन्ना बस स्टैंड पर बड़े स्तर पर चेकिंग अभियान चलाया। इसकी अगुवाई एसएचओ सिटी अश्वनी कुमार ने की। बसों से उतरने और चढ़ने वाली सवारियों के सामना की तलाशी ली और बसों की डिग्गियों और छतों के अलावा अंदर सीटों के नीचे भी चेक किया गया।