पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • छात्रों में टेक्नोलॉजी को लेकर क्विज मुकाबले करवाए

छात्रों में टेक्नोलॉजी को लेकर क्विज मुकाबले करवाए

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
{गुलजार ग्रुप में दो दिवसीय वार्षिक टैक फेस्ट धूमधाम से शुरू,

{उत्तरी भारत के कॉलेजों की 50 टीमों सहित 6 हजार छात्रों ने लिया भाग

एजुकेशनरिपोर्टर| खन्ना

गुलजारगु्रप आफ इंस्टीट्यूट्स, खन्ना का पांचवां राष्ट्रीय टैक फेस्ट रोबोमानिया-2015 धूमधाम से शुरू हो गया। इस राष्ट्रीय टैक फेस्ट में हरियाणा, पंजाब, हिमाचल प्रदेश राजस्थान के कालेजों की लगभग 6 टीमें 6 हजार छात्रों ने भाग लिया। इस टैक फेस्ट का उद्घाटन आईएसटीई नई दिल्ली के प्रेसिडेंट प्रो प्रतापसिन के देसाई द्वारा किया गया। तकनीक रंगारंग प्रोग्रामों के सुमेल बन कर उभ्रे इस खूबसूरत प्रोग्राम में जहां छात्रों ने रोबोटिक्स आटोमेशन के बेहतरीन माडल पेश किए वहीं स्टेज पर सभ्याचार कार्यक्रमों की पेशकश भी की गई। इस दौरान फैकल्टी चैप्टर स्टूडेंट चैप्टर नई दिल्ली द्वारा विभिन्न कैटेगिरियों में लगभग 102 पुरस्कार प्रदान किए गए। इसके साथ ही छात्रों के मध्य टैक्नोलाजी से संबंधित क्विज आदि के मुकाबले भी करवाए गए।। विभिन्न मुकाबलों में विजयी रहने वाले छात्रों को पहले, दूसरे तीसरे स्थान के लिए मुख्यातिथी प्रो देसाई, चेयरमैन गुरचरण सिंह एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर गुरकीरत सिंह द्वारा द्वारा इनाम वितरित किए गए।

मुख्यातिथी प्रो देसाई ने छात्रों को संबोधित करते हुए कहा कि इस फेस्ट में छात्रों द्वारा बनाए गए टैक्नोलाजी के बेहतरीन मशीनों का जिस तरहे से प्रदर्शन किया गया है, उससे इस क्षेत्र में हो रहे विकास की झलक साफ दिखाई दे रही है। उन्होंने गुलजार गु्रप द्वारा शिक्षा के क्षेत्र में दिए जा रहे अहम योगदान की प्रशंसा करते हुए इस टैक फेस्ट को गुलजार ग्रुप की पूरी टीम को बधाई दी। इस अवसर पर गुलजार गु्रप के चेयरमैन गुरचरण सिंह ने सभी का अभिनंदन करते हुए कहा कि इस प्रोग्राम का आयोजन छात्रों की सोच को उडान देना उनके रचनात्मक दिमाग को एक प्लेटफार्म पर लेकर आना है। हर वर्ष इस आयोजन से छात्रों की सोच उभ्र कर सामने आती है। एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर गुरकीरत सिंह ने विजयी छात्रों को भविष्य में भी इसी तरह मेहनत करके आगे बढऩे के लिए प्रेरित किया। पूरा दिन विभिन्न ईवेंट्स में छात्रों द्वारा कला का प्रदर्शन करने के बाद अगले दिन के लिए सभी को आमंत्रित किया गया।

गुलजार ग्रुप ऑफ इंस्टिट्यूट खन्ना ने का पांचवां राष्ट्रीय टैक फेस्ट कराया

खबरें और भी हैं...