भाजपा आने वाले दिनों में करेगी जिला टीम का ऐलान
{पार्टी में काम करने वाले वर्करों को जिला की टीम में बनता सम्मान दिया जाए:बिक्रमजीत
सिटीरिपोर्टर|खन्ना
भाजपानेताओं की खन्ना में एक मीटिंग जिला प्रधान बिक्रमजीत सिंह चीमा की अगुवाई में हुई। मीटिंग में प्रधान बिक्रमजीत सिंह ने कहा कि पार्टी में काम करने वाले वर्करों को जिलां की टीम में बनता सम्मान दिया जाए। कुछ दिनों में ही खन्ना भाजपा जिलां की टीम का ऐलान किया जाएगा। चीमा ने कहा कि पार्टी की तरफ से उनके कामों को देखते हुए दुबारा फिर से जिलां प्रधान बनाया है और वह पहले से भी ज्यादा समय पार्टी को देने के लिए वचनबंध है। जिन वर्करों ने पिछली टीम में अच्छे कार्य किए है। उनकों इस टर्म में अन्य अच्छी जिम्मेवारी सौंपी जाएगी। इस दौरान चीमा ने कहा कि प्रधान मंत्री नरिंदर मोदी की अगुवाई में देश बहुत ज्यादा तरक्की कर रहा है नरिंदर मोदी की देश प्रति निभाई गई सेवा को भारत वासी हमेशा याद रखेंगे। इस मौके पर रणजीत सिंह हीरा, सतीश शर्मा, सुधीर सोनू, मोहम्मद रजा, हरसिमरनजीत सिंह रिची भी मौजूद थे।
बिक्रमजीत सिंह चीमा मीटिंग की अगुवाई करते हुए।