- Hindi News
- पूर्व आतंकी और एसजीपीसी मेंबर बड़ापिंड बरी
पूर्व आतंकी और एसजीपीसी मेंबर बड़ापिंड बरी
एडिशनलसेशनजज एमएस ढिल्लों की अदालत ने एसजीपीसी मेंबर और पूर्व आतंकी कुलबीर सिंह बड़ापिंड को बरी कर दिया। वह अनलॉफुल एक्टिविटीज और असलहा एक्ट के जुर्म में 739 दिन से न्यू नाभा जेल में थे। केस में उनके दो साथी सैफाबाद का संदीप सिंह और खन्ना के गांव रोहणो का सुखविंदर सिंह भी बरी हुए। कुलबीर पर अब कोई केस बकाया नहीं है, लेकिन संदीप और सुखविंदर पर कुछ केस चल रहे हैं। इसी केस में आतंकी संगठन के चीफ रंजीत सिंह नीटा, वधावा सिंह, तब के सीएम बेअंत सिंह के कत्ल के अारोपी जगतार सिंह तारा, गुरनेक सिंह नेका और तरणवीर सिंह काका विदेश में हैं। वे भगोड़े हैं।
बड़ापिंड को 20 सितंबर, 2012 को अमन शांति भंग करने की रिपोर्ट दर्ज कर पकड़ा था। दूसरे दिन पुलिस ने कहा था कि कुलबीर ने माना कि उसका साथी गुरनेक सिंह नेका अमेरिका जाने से पहले उसे पिस्तौल और कारतूस देकर गया था।