सिविल अस्पताल के पीछे दवा की दुकान में बिक रही थी शराब
खन्नासिविल अस्पताल के ठीक पीछे सुभाष बाजार में एक दवा की दुकान में दुकान का मालिक ही शराब बेचने का धंधा कर रहा था। मंगलवार की शाम सिटी पुलिस ने अचानक दुकान पर छापामारी की और वहां से 17 बोतल अन्ग्रेस्जी शराब की बरामद की।
दुकान के मालिक को भी पुलिस ने मौके पर ही काबू कर लिया। उसके खिलाफ सिटी थाना में एक्साइज एक्ट के तहत केस दर्ज किया गया है। आरोपी की पहचान खन्ना के उच्चा वेहड़ा निवासी महेश कुमार उर्फ़ शेरू पुत्र राम लाल के रूप में हुई है। मिली जानकारी के अनुसार खन्ना पुलिस को सुचना मिली थी कि सिविल अस्पताल के पीछे बाजार में सिटी केमिस्ट पर नाजायज शराब बेची जाती है। मंगलवार की शाम करीब सात बजे एएसआई जगजीवन राम पुलिस टीम के साथ सिविल अस्पताल के रास्ते पीछे पहुंचे और दुकान पर रेड कर दी। उनके साथ एक्साइज इंस्पेक्टर दीवान चंद भी थे। दुकान की तलाशी के दौरान पुलिस को रायल चैलेन्ज और आफिसर्स च्वायस ब्लू की 17 बोतल बरामद हुई। पुलिस ने इसके बाद महेश कुमार शेरू को अपने साथ लिया और सिटी थाना ले गई। एएसआई जगजीवन राम के अनुसार आरोपी शेरू के खिलाफ पर्चा दर्ज किया जा रहा है
केमिस्ट शाप में रेड के दौरान शराब बरामद करते पुलिस और एक्साइज अधिकारी