पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • एएस कालेज में मुकाबलों का आयोजन किया

एएस कालेज में मुकाबलों का आयोजन किया

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
खन्ना| सोमवारको एएस कालेज फार विमेन में ग्रीवेन्स रीड्रैसल कमेटी जैंडर सैंसटाइजेशन कमेटी अगेन्स्ट सैक्शुअल हैरस्मैंट सैल की तरफ से छात्रओं में सुरक्षा जागृति हेतु एक भाषण का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अगुवाई डॉ .मीनू शर्मा ने की। कालेज प्रिंसीपल डॉ . मीनू शर्मा ने मुख्यातिथि के रूप में पहुँची शालू शर्मा विशिष्ट डॉ . सुरेश शर्मा का स्वागत किया गया। इस अवसर पर शालू शर्मा ने कालेज की छात्राओं को पावर प्वाइंट के माध्यम से किसी भी प्रकार की शिकायत के लिए समितियों के बारे में जानकारी देेते हुए स्वरक्षा हेतु जागृति का महत्व बताया। इस भाषण का सभी छात्राओं पर गंभीरता का प्रभाव पड़ा। डॉ. नयना शर्मा कालेज की ग्रीवेन्स रीड्रैसल कमेटी जैंडर सैंसटाइजेशन कमेटी अगेन्स्ट सैक्शुअल हैरस्मैंट सैल के कन्वीनर थे। मंच संचालक की भूमिका डॉ. छिंदरपाल ने निभाई अंत में सभी का धन्यवाद किया इस मौके पर कालेज मैनेजमेंट की प्रबंधकी कमेटी के प्रधान परमजीत सिंह एडवोकेट, उप-प्रधान संजीव धमीजा, जनरल सैकेटरी राजेश कुमार डाली, कालेज सैकेटरी अजय सूद, प्रिंसीपल डॉ . मीनू शर्मा ने समूह स्टाफ और छात्राओं को बधाई दी आगे भी एेसे कार्यक्रम आयोजित करने की प्रेरणा दी। राष्ट्रीय गीत के साथ कार्यक्रम की समाप्ती हुई।

खबरें और भी हैं...