सनामत सर्वहितकारी मंडल ने की मंदिर की खोलने मांग
बैठक के दौरान सनातन धर्म सर्वहितकारी मंडल के सदस्य।
{अपील ना मानने पर किया जाएगा संघर्ष, एक साल से ज्यादा समय से बंद पड़ा है मन्दिर
सिटीरिपोर्टर। खन्ना
मंगलवारको खन्ना में स्थानिय तिवाड़ी चौंकी सनातम धर्म सर्वहित्कारी सेवा मंडल खन्ना की एक मीटिंग हुई। मीटिंग की अगुवाई प्रधान मोदी द्वारा की गई। मीटिंग में संस्था के चेयरमैन अशोक तिवाड़ी और उप-चेयरमैन हंस राज विरानी मुख्यातिथि के रूप में पहुँचे। मंडल के जनरल सैकेटरी राज कुमार मैनरो ने मीटिंग की शुरूआत करते हुए कहा कि जो उपराला सनातम सभा के समूह मैंबरों ने हर रविवार शहर के अलग-अलग मंदिरों को साफ करने का किया है, वह प्रशांसा का कदम है।इस मौके प्रधान मोदीव चेयरमैन अशोक तिवाड़ी ने कहा कि सनातम धर्म सर्वहित्कारी शहर में कापी लंबे समय से काम कर रही है। उन्होंने कहा कि हमारा फर्ज बनता है कि हम अपने धर्म के प्रचार के लिए कुछ करे। उन्होंने बताया कि हर रविवार को सुबह शहर के अलग-अलग मंदिरो में उनकी पूरी टीम जाकर मंदिर कमेटी को साथ लिजाकर मंदिर को साथ करती है। उसके बाद मंदिर में ही हनुमान रामचलीसा का पाठ किया जाता है और कहा कि इस सफाई मुहिम में शहर का कोई बी व्यक्ति अपना योगदान पा सकता है।वह इस मुहिम में वहां आकर मंदिर को साफ कर सकता है। इससे भाईचारा बढ़ेगा वहीं लोगों को सफाई करने के लिए उत्साहित भी किया जाएगा। इससे इलावा उन्होंने बताया कि जल्द ही सनामत धर्म की तरफ से ललहेड़ी रोड चौंक के नीचे जो जगह है, उसको सुनदर खुबसूरत बनाने के लिए उपराला किया जा रहा है। ताकि जहां से गुजरने वाले हर राहगीर को खुशी महसूस हो। इस मौेके मंडल की तरफ से एक ओर मता पास किया गया कि कृष्णा नगर में जो शिव मंदिर प्रबंधक कमेटी की आपसी लड़ाई के कारण बंद पढ़ा है, उसको खुलवाने के लिए रविवार को सनामत धर्म सर्वहित्कारी सेवा मंडल की पूरी टीम सुबह मंदिर के आगे इक्तर होगी और उस मंदिर में सफाई अभियान शुरू करेगी।उसी समय ही प्रबंधक कमेटी के मैंबरों को मिलकर मंदिर खुलवाने के लिए अपील भी करेगे , अपील ना मानने पर संघर्ष भी करने की बात कही गई। इस मौके पर प्रधान सुभाष मोदी, दलजीत थापर, रविंदर कुमार बिट्टू, कमल कुमार, राजेश राजा, शमशेर शर्मा, विनोद तिवाड़ी, पंडित मुनीष शास्त्री, राहुल गर्ग बावा, विकास पूरी, आशीष गर्ग भी मौजूद रहे।