पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • पूर्व सैनिकों को पूरा मान सम्मान दिया जाए: मेहर

पूर्व सैनिकों को पूरा मान सम्मान दिया जाए: मेहर

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
रिटा.कैप्टन जनरल सिंह जलाजण प्रधान पूर्व सैनिक वैलफेयर ऐशोसीएशन के नेतृत्व में प्रेम भंडारी पार्क में पूर्व सैनिकों की एक मीटिंग हुई। इस मौके पर वन रैक वन पैंशन के मुद्दे पर विचार विमर्श किया गया। सैनिकों ने कहा कि केंद्र में मोदी सरकार ने वन रैक वन पैंशन नहीं दे कर पूर्व सैनिकों को गुमराह किया है। कैप्टन मेहर सिंह इकोलाही ने कहा कि केंद्र में मोदी सरकार वन रैक वन पैंशन और 7वें पे कमीशन और जल्दी से जल्दी दोबारा इस और विचार करके इस की कमीयां कोतुरंत दूर करे। सैनिक देश की रीढ़ की हड्डी हैं। कैप्टन नन्द लाल माजरी और सूबेदार मेजर करनैल सिंह ने कहा कि पूर्व सैनिकों को अपनी जायज माँगों के लिए संघर्ष का रास्ता अपनाना पढ़ रहा है यह देश के हित्तों के लिए ठीक नहीं है। सुप्रीम कोर्ट ने 1जनवरी 2006 का बनता टेरियर अफसरों और जवान को दिलाया है। इसको अमली रूप दिया जाये। इस मौके पर सूबेदार रणजीत सिंह, सूबेदार नछत्तर सिंह सलौदी, सूबेदार अजैब सिंह, सूबेदार महेन्दरपाल, सूबेदार तरसेम सिंह, सूबेदार मोठू सिंह, सूबेदार रब्बी सिंह, सूबेदार साधु सिंह, सूबेदार अवतार सिंह, हवलदार केसर सिंह इकोलाही, हवलदार सतिन्दरपाल सिंह सलौदी, हवलदार जगरूप सिंह, हवलदार रमनीक सिंह, हवलदार संतोष कुमार, हवलदार मेवा सिंह मौजूद थे।

खबरें और भी हैं...