पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • रोलिंग मिलें एक हजार फीस दे फर्नेस ऑयल यूज कर सकेंगी

रोलिंग मिलें एक हजार फीस दे फर्नेस ऑयल यूज कर सकेंगी

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
पंजाबपॉल्यूशन कंट्रोल बोर्ड (पीपीसीबी) ने पंजाब की रोलिंग मीलों को राहत दी है। बोर्ड के चेयरमैन ने निर्देश जारी किए हैं कि जिन रोलिंग मिलों के पास कोयला चलाने की मंजूरी है। उन्हंे केवल साधारण आवेदन पर फर्नेस आॅयल इस्तेमाल करने की मंजूरी मिलेगी। इसके लिए कोई अलग से फॉर्म नहीं भरने होंगे और केवल एक हजार फीस देनी पड़ेगी।

जानकारी के अनुसार, इंटरनेशनल मार्केट में कच्चे तेल की कीमतें गिरी हैं। इसका असर फर्नेस ऑयल की कीमतों में दिखाई दिया। इसके बावजूद मिलों के लिए मुश्किल इस बात को लेकर थी कि बिना बोर्ड की मंजूरी के वह कोयले की जगह फर्नेस ऑयल का इस्तेमाल नहीं कर सकते थे। डिपार्टमंेट की तरफ से भी पहले इसकी मंजूरी नहीं मिल पा रही थी।

आॅल इंडिया स्टील री रोलर्ज एसोसिएशन के प्रधान विनोद वशिष्ट ने बताया कि उन्होंनेे और एसोसिएशन के वरिष्ठ उप-प्रधान हरमेश जैन ने बोर्ड चेयरमैन से इस बारे चर्चा की थी। इसके बाद उन्होंने सभी शहरों के एक्सईएन को निर्देश जारी कर दिए हैं कि जिन रोलिंग मिलों के पास कोयला चलाने की मंजूरी है उन्हे नए सिरे से मंजूरी के फार्म नही भरने होंगे केवल एक आवेदन करना होगा उसके साथ एक हजार का चैक जमा करवाना होगा। वशिष्ट ने बताया कि बोर्ड का यह फैसला बड़ी राहत देने वाला है।

खबरें और भी हैं...