पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • मांगों को लेकर मैनेजमेंट का घेराव करेंगे पेंशनर्स

मांगों को लेकर मैनेजमेंट का घेराव करेंगे पेंशनर्स

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
खन्ना|पावरकॉम पेंशनर्सएसोसिएशन की खन्ना डिवीजन कमेटी की मीटिंग प्रेम भंडारी पार्क में हुई। मीटिंग की अध्यक्षता पाल सिंह मुंडी ने की। इसमें फैसला हुआ कि अगर एसोसिएशन की लंबित मांगे ना मानी गई, तो जल्द ही पावरकॉम मैनेजमेंट का घेराव किया जाएगा। एसोसिएशन के प्रेस सचिव गुरसेवक सिंह मोही ने बताया कि सीनियर एथलेटिक्स मुकाबलों मे स्वर्ण पदक जीतने वाले उनके साथी मंगलू राम, रजत जीतने वाले सुरिंदर कुमार जगपाल शर्मा को एसोसिएशन 10 जनवरी को सम्मानित करेगी। मीटिंग में बलजिंदर कुमार, नेतर सिंह, सोमनाथ सैनी, बलदेव सिंह, जगदीश राणा, रतन सिंह, हरबंस सिंह भी मौजूद रहे।