- Hindi News
- 24 को राष्ट्रपति अवॉर्ड से सम्मानित होंगे चरणजीत सिंह
24 को राष्ट्रपति अवॉर्ड से सम्मानित होंगे चरणजीत सिंह
खन्ना|नगर कौंसिलखन्ना के कार्यसाधक अफसर चरणजीत सिंह को 24 सितंबर को राष्ट्रपति अवॉर्ड से सम्मानित किया जाएगा। सरकार द्वारा यह अवार्ड ईओ चरणजीत सिंह को मंडी गोबिंदगढ़ नगर कौंसिल में ईओ के पद पर रहते हुए किए गए बेहतर कार्यो को लेकर दिया जा रहा है। ईओ चरणजीत सिंह ने बताया कि उन्हें इस बात की जानकारी भारत सरकार के मिनिस्ट्री ऑफ होम अफेयर विभाग द्वारा जारी एक पत्राचार के माध्यम से मिली है। चरणजीत सिंह जोकि इस समय खन्ना नगर कौंसिल में बतौर कार्यसाधक अधिकारी अपने सेवाएं दे रहे हैं,को 2011 में मडीं गोबिंदगढ़ में बतौर कार्यसाधक अफसर रहते हुए उनकी सेवाओं को देखते हुए दिया जा रहा है