शॉपकीपर्स ने की एलिवेटेड पुल की मांग
सोमवारको शॉपकीपर्स एसोसिएशन ने शहर के जीटी रोड पर बन रहे फ्लाईओवर को ठोस मिट्टी का बनाए जाने को लेकर पंजाब सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। उन्होंने ठोस मिट्टी की जगह एलिवेटेड पुल बनाने की मांग की है। एसोसिएशन के अध्यक्ष अशोक विज ने कहा कि खन्ना शहर का शहर का एक बड़ा हिस्सा जीटी रोड पर ही स्थित होने के कारण इस जगह का शहर तथा शहरवासियों के लिए बड़ा महत्व है।
उन्होंने कहा कि कुछेक राजनीतिज्ञों तथा अफसरशाही की अनदेखी के कारण जहां इस भाग में एलिवेटेड पुल का निर्माण होना चाहिए उस जगह पर ठोस मिट्टी के पुल का निर्माण शुरू कर दिया गया। जिससे शहर दो भागों में बंट गया। जिससे लोगों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। नेताओं ने सरकार तथा प्रशासन से मांग करते हुए कहा कि शहरवासियों की इस संयुक्त मांग की ओर जल्द ध्यान दिया जाए अन्यथा शहरवासी इस मुद्दे को लेकर सड़कों पर उतरेंगे। इस मौक पर यशपाल, सुनील अरोड़ा, राजिंदर कौड़ा, राणा रविंदर सिंह, जतिंदर सिंह, सतीश कुमार विज, राधे श्याम, महिंदर पाल मिंदी, प्रीति, लक्की सच्चर, जोगिंदर वर्मा, पुनीत अरोड़ा, जतिंदर विज, हरीश कुमार, रजिंदर, राधे विज, बिट्टू शाही, नोनी अग्रवाल इत्यादि के अलावा बड़ी संख्या में एसोसिएशन सदस्य उपस्थित थे।