बेकाबू ट्रक दुकानों में घुसा
खन्ना|मलेरकोटला रोडपर एक बेकाबू ट्रक शनिवार सुबह करीब चार बजे कुछ दुकानों में जा घुसा। दुकानें बंद होने की वजह से कोई जानी नुकसान नहीं हुआ, लेकिन दुकानदारों पावरकॉम का लाखों का नुकसान हो गया। ट्रक की टक्कर से बिजली के खंबों तारों को भी नुकसान हुआ है। इससे कई घंटे बिजली सप्लाई भी बंद रही। ट्रक का ड्राइवर मौके से फरार हो गया।