- Hindi News
- Ãब्यूटी मंत्र: खुशरहने वाले लोग और बेपरवाह लोग हमेशा खूबसूरत
Ãब्यूटी मंत्र: खुशरहने वाले लोग और बेपरवाह लोग हमेशा खूबसूरत
Ãब्यूटी मंत्र: खुशरहने वाले लोग और बेपरवाह लोग हमेशा खूबसूरत लगते हैं। मैं अपनी पसंद के कपड़े पहनती हूं और हमारी पीढ़ी अपनी पसंद के अनुरूप चलने का दम रखती है। मेरी टीम का योगदान है मेरे लुक्स में।
Ãकम्फर्टज़रूरी है: किसीको कॉपी करने के बजाय इंडियन बॉडी टाइप की लड़कियों को अपने फिगर और टाइप के अनुरूप ही कपड़े पहनना चाहिए। आपका कम्फ़र्टेबल होना ज़रूरी है, तभी आप खूबसूरत लगेंगे। मेरे या किसी अन्य एक्ट्रेस का लुक कॉपी करने के बजाय अपनी स्टाइल बनानी चाहिए। अपनी बात करूं तो मेरे हेयर स्टाइलिस्ट, मेकअप आर्टिस्ट, डिज़ाइनर, स्टाइलिस्ट, डायटीशियन, ट्रेनर की एक बड़ी टीम है, जिनकी मेहनत के कारण मेरा स्टाइलिश लुक सामने आता है। मैं इस पर बहुत पैसा और एफर्ट लगाती हूं।
Ãकिसकीखूबसूरती पसंद: मुझेरेखा पसंद हैं। वे बहुत खूबसूरत हैं, इस पर कांजीवरम की साड़ी, एथनिक जेवर, खुले बाल उनकी खूबसूरती बढ़ाते हैं। पुराने समय की हर एक्ट्रेस शर्मीला जी, साधना जी सभी के अलग लुक्स थे, लेकिन आज सब एक जैसी लगती हैं।
Ãस्टाइलिस्ट:मेरीबहन रिया हम सबकी स्टाइलिस्ट है। अर्जुन, हर्ष, मैं और मेरे पापा सभी के लिए स्टाइलिश डिज़ाइन बनवाती है। हमारे स्पेशल लुक्स वही प्लान करती है। मेरी माॱ एथनिक पहनती हैं।
Ãसीजनका फैशन: हालही में जॉर्जियो अरमानी के शौ से लौटी हूं। वहां मुझे फेदर पसंद आया कुत्योर में और ऑरिगामी के डिफरेंट आउटफिट्स अच्छे लगे। उससे प्रेरणा लेते हुए मैं इस बार अपनी ड्रेसिंग में रंगों पर प्रयोग करूंगी। मुझे वहां ब्लैक, वाइट ज्यॉमेट्री डिजाइन काफी पसंद आए। मेरे हिसाब से इस साल ओल्ड फिल्म ग्लैमर वापस आएगा। ये कम लोग ही पसंद कर पाते हैं, लेकिन एली साहब का ऐसा कलेक्शन भी मुझे पसंद है। मैं इस सीजन में ऐसे ही एक्सपेरीमेंट करने वाली हूं।
Ãप्रेमरतन धन पायो: इसदिवाली पर रिलीज़ होगी। इसमें डिजाइनर अनामिका खन्ना के ड्रेसेज़ और अपनी मां के जेवर पहनूंगी। कुछ जेवर आम्रपाली के भी हैं।
Ãवर्ल्डकप: चाहतीहूं इस बार हमारे पास ही रहे। पिछली बार मैं बीमार थी तो इसकी पार्टी में शामिल नहीं हो सकी। इस बार मैं भी जीत के जश्न में सड़क पर नाचना चाहती हूं।
दीपिका नहीं कंगना और कल्कि हैं सोनम की पसंदीदा स्टाइल आइकन
सोनम से जब पूछा गया कि उन्हें
कौन सी एक्ट्रेस स्टाइलिश लगती है तो वे बोलीं, \\\"कल्कि काफी क्लासी प्रयोग करती हैं इसलिए मुझे पसंद है और कंगना भी अलग स्टाइल और क्लास कैरी करती हैं।\\\' साथ ही उन्होंने कहा कि यदि रणबीर कपूर और कटरीना कैफ वाकई कपल हैं तो दोनों मुझे बहुत स्टाइलिश लगते हैं।
style diary
SONAM KAPOOR
\\\"स्टाइल में रहने के लिए खूब पैसा और एफर्ट लगाती हूं\\\'
अपने कमाल के स्टाइल सेंस के चलते सोनम कपूर की सराहना दुनियाभर में होती है। वे किसी ट्रेंड को फॉलो करने के बजाय अपनी पसंद के कपड़े पहनना पसंद करती हैं। सलोनी अरोरा ने उनसे स्टाइलिंग पर बात की।