बंसल आैर खन्ना पर घोटाले का आरोप
नईदिल्ली| दिल्लीएवं जिला क्रिकेट संघ(डीडीसीए) के अध्यक्ष स्नेह प्रकाश बंसल और महासचिव अनिल खन्ना पर डेढ़ करोड़ रुपए के वित्तीय घोटाले का आरोप लगा है। इन आरोपों के चलते डीडीसीए की कार्यकारी समिति ने उनके तमाम अधिकार छीन लिए हैं। डीडीसीए के उपाध्यक्ष चेतन चौहान और कोषाध्यक्ष रविन्द्र मनचंदा ने बुधवार शाम को यहां डीडीसीए में एक संवाददाता सम्मेलन में बंसल और खन्ना पर यह आरोप लगाते हुए कहा कि वित्तीय अनियमितता के कारण उनके कानूनी एवं वित्तीय अधिकारों को छीन लिया गया है और वित्तीय घोटाले की जांच के लिए एक जांच समिति बिठाई जाएगी।