टीना को पसंद मेरे हाथ का बना पास्ता
फिल्मोंकीशूटिंग, प्रमोशन से जब वक्त मिलता है, अक्षय कुमार अपने किचन पहुंच जाते हैं। उन्हें प|ी ट्विंकल खन्ना और बच्चों आरव नितारा के लिए कुकिंग करना अच्छा लगता है। वे उनकी पसंद की डिशेज़ अपने स्टाइल में बनाते हैं। बताते हैं, \\\"मैं खाना पकाते हुए किसी नियम-कायदे का पालन नहीं करता हूं। हर डिश में एक्सपेरीमेंट करता हूं। यही वजह है कि हर डिश मेरी कुमार स्टाइल में होती है।’
Dinnerbefore 8
वेडायटिंग पर भरोसा नहीं करते, ही कोई सप्लीमेंट लेते हैं। घर का बना खाना ही खाते हैं। सुबह की शुरुआत एक गिलास दूध और परांठे के साथ होती है। इसके बाद दोपहर में एक बाउल ताजे फल लेते हैं। उनके लंच में दाल, सब्जी, चिकन और रोटी के साथ एक कप दही शामिल होता है। शाम को ताजा फलों का जूस पीते हैं, जिसमें शक्कर मिली हो। डिनर में सूप, सलाद और सब्जियां खाते हैं। अक्षय का नियम है कि डिनर रात आठ बजे से पहले हो जाना चाहिए।
Ilike Thai
अक्षयका पसंदीदा फूड है थाई फूड। चूंकि उन्होंने काफी समय बैंकॉक में बिताया है तो वे उस फूड से खुद को काफी जुड़ा हुआ महसूस करते हैं। थाई ग्रीन करी उनकी मोस्ट फेवरेट है। इसके अलावा उन्हें जापानी और इंडियन फूड भी अच्छा लगता है। इनमें सुशी, मिसो सूप, साशिमी शामिल है। डिज़र्ट की बात करें तो उनको भारतीय मिठाइयों के अलावा चॉकलेट फज़ केक बहुत अच्छा लगता है। वे बताते हैं, \\\"टीना इटैलियन फूड बहुत पसंद करती है और उसे मेरे हाथ का बना हुआ इटैलियन पास्ता सबसे अधिक पसंद है।\\\' उनके फेवरेट फूड जाइंट्स में जेडब्ल्यू मैरियट, वसाबी, फोर सीजंस और चांदनी चौक आदि शामिल हैं।
akshay kumar