पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • सुरेश कुमार और जगपाल संधू बने एडिशनल चीफ सैक्रेटरी

सुरेश कुमार और जगपाल संधू बने एडिशनल चीफ सैक्रेटरी

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
पंजाबनेभी हरियाणा सरकार की तर्ज पर एडिशनल चीफ सैक्रेटरी (एसीएस) का पद बना दिया है।1982 बैच के दो आईएएस अफसरों सुरेश कुमार और जगपाल सिंह संधू को एडिशनल चीफ सैक्रेटरी बना दिया गया है। सीएम परकाश सिंह बादल ने इस संबंधी फाइल क्लियर कर दी है।

फाइनैंशियल कमिश्नर डेवलपमैंट सुरेश कुमार चीफ सैक्रेटरी पद की दौड़ में थे लेकिन ऐन मौके पर बादल ने उनसे एक बैच सीनियर सर्वेश कौशल को चीफ सैक्रेटरी बना दिया था। सुरेश कुमार के अलावा नवरीत सिंह कंग भी चीफ सैक्रेटरी पद की दौड़ में थे लेकिन वह अब सैंट्रल डैपुटेशन पर चले गए हैं।

नमोशीदूर करने की कोशिश

एडिशनलचीफ सैक्रेटरी का पद बनाने के सरकार के कदम को अफसरों में आई नमोशी को खत्म करने के रूप में देखा जा रहा है। दिलचस्प बात यह है कि संविधान में इस तरह का कोई पद नहीं है। हालांकि ये दोनों ही अफसर पहले ही चीफ सैक्रेटरी के पे-स्केल में हैं।

सरकार ने कई आईएएस अफसरों का तबादला कर दिया है, जिनमें फतेहगढ़ साहिब और मानसा जिलों के डीसी भी शामिल हैं। विश्वजीत खन्ना को हाउसिंग एंड अर्बन डेवलपमैंट विभाग का सैक्रेटरी लगाया गया है जबकि लेबर और जंगलात विभाग का उनके पास एडिशनल चार्ज होगा। अनुराग अग्रवाल को लोक निर्माण विभाग का सैक्रेटरी लगाया गया है। ट्रांसपोर्ट और पीआईडीबी का उनके पास एडिशनल चार्ज रहेगा। वेणु प्रसाद को रूरल डेवलपमैंट एंड पंचायत का सैक्रेटरी लगाया गया है। ट्रांसपोर्ट विभाग के डायरैक्टर भूपिंदर सिंह को मानसा का और कमलदीप सिंह सांघा को फतेहगढ़ साहिब का डीसी लगाया गया है। मनप्रीत सिंह छतवाल को डायरैक्टर ट्रांसपोर्ट का काम सौंपा गया है। बी श्रीनिवासन को एडिशनल सैक्रेटरी एक्साइज एंड टैक्सेशन लगाया गया है। मनदीप सिंह, प्रवीण थिंद और अरुण सेखड़ी के आदेश बाद में जारी किए जाएंगे जबकि ट्रांसकॉम के एमडी का चार्ज पावर सैक्रेटरी अनिरुद्ध तिवारी के पास रहेगा।

सुरेश कुमार जगपाल संधू

मानसा और फतेहगढ़ साहिब में नए डीसी