पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • गुलजार ग्रुप के छात्रों ने माॅडल पेश किए

गुलजार ग्रुप के छात्रों ने माॅडल पेश किए

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
{फेस्टिवल में लखविन्दर वडाली ने अपनी गायकी से प्रोग्राम को बनाया रंगारंग

सिटीरिपोर्टर|खन्ना

गुलजारग्रुप आॅफ इंस्टीट्यूट्स खन्ना की तरफ से रोबोमेनियें -2106 मशहूर गायक लखविन्दर वडाली की सूफ़ी गायकी के बेहतरीन पेशकारी से मनाया जा रहा है। इसके साथ ही दस देशों के विद्यार्थियों ने स्टेज पर अपने-अपने देशों के गीत और नाच की पेशकश कर प्रोग्राम को रंगारंग बना दिया। विद्यार्थियों की तरफ से कई तरह के रोबोट, प्रोजैक्ट और आप बनाई मशीनों का प्रदर्शन किया, जिन को देख कर उपस्थित दर्शकों ने भी हैरानी के साथ दाँतों नीचे उंगलियाँ दबा ली। दूसरे और आखिरी दिन 8 हज़ार के करीब विद्यार्थियों और मेहमानों ने शिर्कत की। लखविन्दर वडाली की सूफ़ी नाइट से पहले रेनू भारद्वाज की तरफ से दिव्य राग, रूस के बलील आस्था की तरफ से माय स्टोरी माय थोटस, सुभाष वन्दना की तरफ से क्रांस रोड समेत कई बेहतरीन प्रस्तुतीकरण पेश की इस के इलावा पंजाब का लोग नाच गिद्दा और भंगड़े समेत मळवीं गिद्दा और पंजाबी संस्कृति के गीत सब की यादों में अपनी अमिट छाप छोड़ गए इस मौके पर गुलज़ार ग्रुप के एग्जैक्टिव डायरेक्टर गुरकीरत सिंह ने उपस्थित दर्शकों का स्वागत करते हुए कहा कि इस फेस्ट में जहां कल के इंजीनियरों ने बेहतरीन तकनीकी रोबोट और माॅडल पेश किये, वहीं विद्यार्थियों की लाजवाब कलात्मिक प्रस्तुतीकरण भी सब को हैरान कर गई। चेयरमैन गुरशरन सिंह ने विद्यार्थियों को उन की बेहतरीन पेशकारी के लिए बधाई दी। वहीं इस अवसर पर छात्रों ने भविष्य के लिए प्रेरणा भी ली।

इंस्टीट्यूट्स के सदस्य मुख्यातिथि को सम्मानित करते हुए।

खबरें और भी हैं...