किसी की याद में वरुण की सेल्फी!
मोदी और पुतिन के साथ सोनम
आशा भोसले को लाइफटाइम अचीवमेंट अवाॅर्ड
नई दिल्ली में वर्ल्ड डायमंड कॉन्फ्रेंस का शुभारंभ रूसी राष्ट्रपति ब्लादिमीर पुतिन ने किया। इस मौके पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ बॉलीवुड एक्ट्रेस सोनम कपूर भी मौजूद थीं। सोनम यहां जेम्स एंड ज्वैलरी काउंसिल ऑफ इंडिया की एंबेसेडर की हैसियत से इस इवेंट में शामिल हुईं। उन्होंने डिजाइनर अनामिका खन्ना द्वारा तैयार किए ब्लैक लहंगे पर ऑफ शोल्डर स्टाइल की पोचो स्टाइल वाली चोली पहनी थी। उनकी बहन रिया कपूर ने यह तस्वीर सोशल मीडिया पर शेयर की।
दुबई इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल में गायिका आशा भोसले को लाइफ टाइम अचीवमेंट अवॉर्ड से नवाज़ा गया। उन्हें यह अवाॅर्ड एचएच शेख मंसूर बिन मोहम्मद बिन राशिद अल मख़तूम ने दिया। इस अवाॅर्ड को लेते वक्त आशा बेहद खुश नज़र आईं और उन्होंने कहा:
\\\"मुझेइस अवॉर्ड का हकदार बनाने के लिए मेरी ऑडियंस और स्टार्स का बहुत शुक्रिया। उनके बिना मैं यहां नहीं होती।\\\'
वरुण धवन ने ये सेल्फी किसी की याद में खींची है। हीथ्रो तक सफर के दौरान फ्लाइट में खींची इन तस्वीरों को इंस्टाग्राम पर पोस्ट कर उन्होंने लिखा है: वेटिंग इन हीथ्रो मिसिंग समवन। बहरहाल, इन दिनों वरुण के अफेयर की चर्चा उनकी फ्रेंड नताशा दलाल के साथ चल रही है। अकसर दोनोें साथ भी देखे गए हैं।