गौरा ने जीती हरियाणवी डांस प्रतियोगिता
सांपला|सर छोटूरामराजकीय कन्या कॉलेज में दो दिवसीय प्रतिभा खोज कार्यक्रम बुधवार को संपन्न हो गया। कार्यक्रम में अधिकतर बीए प्रथम वर्ष की छात्राओं ने भाग लिया। हरियाणवी डांस में गौरा ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। हरियाणवी, पंजाबी, सोलो डांस, ग्रुप डांस कार्यक्रमों की धूम रही। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्राचार्य अशोक खन्ना ने की। उन्होंने छात्राओं को संबोधित करते हुए कहा कि अपनी प्रतिभा को दिखाने आगे बढ़ने के लिए कॉलेज एक अच्छा प्लेटफार्म है। सोलो डांस में मनीषा अदिति विजेता रहीं। जबकि अर्चना पूजा को दूसरा स्थान मिला वहीं संजू आरती तीसरे स्थान पर रही। जबकि ग्रुप डांस में दीपा कोमल प्रथम, पूजा गोरा दूसरे, माइकल संजू की टीम को तीसरा स्थान मिला। भाषण में मोनिका प्रथम, अनुपम सुहाना द्वितीय प्रिया तीसरे हिंदी भाषण में दामिनी पिंकी प्रथम, प्रिया रीना द्वितीय, मोनिका तृतीय श्लोक उच्चारण में कीर्ति प्रथम, प्रिया द्वितीय, अंग्रेजी में रीतू प्रथम रही। मंच संचालन सुनीता रानी ने किया।