- Hindi News
- मोहित सिंगला बने अग्रवाल सभा यूथ िवंग पंजाब के प्रेजिडेंट
मोहित सिंगला बने अग्रवाल सभा यूथ िवंग पंजाब के प्रेजिडेंट
अग्रवाल सभा पंजाब के प्रेसिडेंट एवं मुख्य संसदीय सचिव सरूप चंद सिंगला ने मोहित सिंगला तपा को अग्रवाल सभा यूथ विंग पंजाब का स्टेट प्रेसिडेंट अनाऊंस किया। इवेंट में अमृतलाल अग्रवाल, अजय कांसल, नीरज जिंदल, अशोक कुमार, राहुल बठिंडा, हर्ष गोयल, मोहन गर्ग तथा अभिषेक बांसल इत्यादि की उपस्थिति में मोहित को पद सौंपा गया। मोहित ने कहा कि वह अग्रवाल समाज की यूथ इकाई को मजबूत करने के लिए ग्रासरूट लैवल तक जाएंगे। मोहित के पास किसी भी इकाई को बनाने और भंग करने के अधिकार भी होंगे।